Entertainment

कोकिलाबेन अस्पताल में Amitabh Bachchan की हुई एंजियोप्लास्टी! जानिए अब कैसे है बिग बी?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) आज कल अपनी हेल्थ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। ऐसे में खबर आई है की अमिताभ को शुक्रवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों की माने तो 81 साल के अभिनेता की मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कंधे में तकलीफ की शिकायत के चलते एंजियोप्लास्टी की गई। हालांकि इसको लेकर ना ही अमिताभ या फिर उनकी टीम की तरफ से इस चीज़ का खुलासा किया गया है। कहा जा रहा है की फिलहाल अभिनेता की हालत स्थिर है।

AMITABH bacchan

Amitabh Bachchan ने ट्वीट कर फैंस को किया शुक्रिया अदा

बता दें की अमिताभ बच्चन हाल ही में पांव में चोट लगी थी। अब कहा जा रहा है की उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आज सुबह एडमिट किया गया। इसी बीच अमिताभ ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आप सभी का बहुत धन्यवाद।’ इस ट्वीट के बाद अनुमान लगाया जा रहा है की ऑपरेशन के बाद बिग बी अपबने फैंस का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

कैसी है Amitabh Bachchan की हालत

बीते दिनों अभिनेता ने अपनी हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया था की उनकी पैर की नस कटी है। ऐसे में अभी तक एंजियोप्लास्टी के बारे में अस्पताल द्वारा भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ खबरों की माने तो बिग बी अस्पताल रूटीन चेकअप के लिए गए थे। जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है।

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के सेट पर हुए थे घायल

फिल्मों के सेट अक्सर अमिताभ घायल हो जाते है। फिल्म ‘कुली के सेट पर अभिनेता चोटिल हो गए थे। जिसके बाद साल 2018 में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग के दौरान उनके कंधे पर चोट आई थी। जिसके बाद से वो अपने कंधे के दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। फैंस हमेशा अमिताभ की हेल्थ को लेकर चिंतित रहते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें