Entertainment

Amitabh Bachchan को KRK का नया सॉन्ग प्रमोट करना पड़ा भारी, यूजर्स ने कहा- क्या मजबूरी थी सर?

बॉलवुड के शहंशाह यानी की अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) काफी लोकप्रीय एक्टर है। अभिनेता की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कल्कि 2898 AD बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है।

ऐसे में अपनी फिल्म के लिए तो वो सुर्खियां बटौर ही रहे है। लेकिन उसके अलावा भी वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए है। दरअसल अमिताभ बच्चन एक सॉन्ग को प्रमोट करते नजर आए। ये सॉन्ग किसी और का नहीं बल्कि खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके(KRK) का है।

KRK का गाना Amitabh Bachchan ने किया प्रमोट

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके का हाल ही में एक नया गाना जारी हुआ है। इस गाने के लिए उन्होंने टी-सीरीज के साथ काम किया है। ऐसे में ये गाना लाइमलाइट में आया जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इसे प्रमोट करते नजर आए। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ‘सभी को शुभकामनाएं। टी-सीरीज का सॉन्ग मेरे साथिया लॉन्च हो रहा है। इस गाने को अंकित तिवारी ने गाया है। गाने को कंपोज DJ Shezwood ने किया है। इस गाने में KRK, कीया शर्मा और रक्षिका शर्मा हैं। गाने को सुनिए और एंजॉय करे।’

Amitabh Bachchan को गाना प्रमोट करना पड़ा भारी

ऐसे में अमिताभ बच्चन को KRK के इस गाने को प्रमोट करना काफी भारी पड़ गया। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सर आपका अकाउंट हैक हो गया है क्या?

Amitabh Bachchan post promoting krk new song users trolled

तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आपकी क्या मजबूरी थी सर’? तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ‘सर ये आपकी परम्परा, प्रतिष्ठा और अनुशासन के खिलाफ है।’ यूजर लगातार इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि इस गाने को प्रमोट अमिताभ के साथ-साथ अनिल कपूर और टाइगर श्रॉफ ने भी किया है। अमिताभ के साथ बाकी एक्टर्स को भी लोग इसी वजह से ट्रोल कर रहे हैं।.

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें