Entertainment : अमिताभ-अनुष्का को बिना हेलमेट बाइक राइडिंग करना पड़ा भारी, हरकत में आई मुंबई पुलिस - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अमिताभ-अनुष्का को बिना हेलमेट बाइक राइडिंग करना पड़ा भारी, हरकत में आई मुंबई पुलिस

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
amitabh-anush

हालही में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें वो एक व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार है। अमिताभ ने एक अनजान व्यक्ति से लिफ्ट ली थी। अमिताभ के बाद सोशल मीडिया पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की भी एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वो अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर जाती हुई नज़र आ रही हैं।

यूजर ने मुंबई पुलिस को किया टैग

सोशल मीडिया पर अभनेताओं की वीडियोस और फोटोज वायरल होने के बाद यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे है। अनुष्का और अमिताभ बाइक राइडिंग के समय दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। सोशल मीडिया में यूजर ने जमकर ट्रोल तो किया। साथ में मुंबई पुलिस को कमेंट में टैग कर इस मामलें पर ध्यान देने को कहा। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने कार्यवाही की। 

हरकत में आई मुंबई पुलिस

अनुष्का शर्मा और अमिताभ बच्चन की पोस्ट के बाद यूजर यूजर वीडियो पर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘सर,  हेलमेट कहां हैं’। तो वहीं एक यूजर ने तो  अमिताभ और अनुष्का के पोस्ट पर मुंबई पुलिस को टैग कर दिया। उसने लिखा, “बाइक चलाने वाला वजयति और उसके पीछे वाला इंसान भी बिना हेलमेट के है।

पुलिस इस चीज़ पर  ध्यान दे। रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस ने यूजर के कमेंट का दिया। उन्होंने कहा इस मामलें की  शिकायत ट्रैफिक ब्रांच में की जा चुकी है।

amitabh anushka bike ride

जाम के कारण लेनी पड़ी लिफ्ट

बता दें की अमितभ ने जैम से बचने के लिए एक अनजान इंसान से लिफ्ट ली थी। जाम की वजह से उन्हें शूटिंग पर जाने के लिए लेट हो रहा था। जिसके लिए उन्होंने एक बाइक वाले से लिफ्ट मांगी। उन्होंने सोशल मीडिया पाए एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति को शुक्रिया अदा किया। 

Share This Article