Pithoragarh NewsBig News

मरीज को लेकर हॉस्पिटल जा रही थी एम्बुलेंस, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, पांच लोग घायल

पिथौरागढ़ से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मरीज को लेकर हॉस्पिटल जा रही एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ड्राइवर समेत पांच लोग घायल बताये जा रहे हैं।

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस

मिली जानकारी के अनुसार मुनस्यारी के पास मदकोट भगुना में एम्बुलेंस के अचानक ब्रेक फेल होने के चलते उसका नियंत्रण बिगड़ गया और एम्बुलेंस सड़क में ही पलट गई। एंबुलेंस में ड्राइवर को मिलाकर पांच लोग सवार थे। हादसे में पांचो लोगों को हल्की चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

ब्रेक फेल होने के चलते हुआ हादसा

बताया जा रहा है एंबुलेंस भटकुड़ा से एक मरीज को लेकर मुनस्यारी की ओर जा रही थी। तभी मदकोट भगूना में ड्राइवर को एंबुलेंस का ब्रेक फेल होने का पता चला। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस को पहाड़ी की तरफ सुरक्षित जगह पर मोड़ दिया और गाड़ी सड़क में पलट गई। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें