Big NewsAlmora News

अल्मोड़ा में नदी में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नदी में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। एक साथ दो लोगों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

नदी में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से हुई मौत

अल्मोड़ा में नदी में नहाने गए सगे भाई-बहन हादसे का शिकार हो गए। भाई-बहन की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक भाई और बहन विश्वनाथ नदी में नहाने गए थे। लेकिन देर शाम तक वो घर नहीं लौटे। काफी ढूंढने के बाद जब उनका कुछ सुराग हाथ नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की।

भैसोड़ाफार्म के पास से बरामद हुए बच्चों के शव

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों की खोजबीन शुरू की। एसडीआरएफ और अल्मोड़ा फायर यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची।

जिसके बाद नदी के आस-पास सघन चकिंग अभियान चलाया गया। देर रात तक सर्च अभियान चलने के बाद रात एक बजे दोनों बच्चों के शव भैसोड़ाफार्म के पास से बरामद किए गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शवों के बरामद होने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक भाई-बहन अल्मोड़ा के बक गांव के रहने वाले थे। इस हादसे में जान गंवाने वालों में आदित्य नेगी और भावना नेगी की मौत हो गई। आदित्य की उम्र 16 साल है जबकि उसकी बहन भावना की उम्र 17 साल बताई जा रही है।

परिजनों में मचा कोहराम

एक साथ दोनों की बच्चों की मौत की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना से गांव के साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि उनके पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद दोनों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें