Almora NewsHighlight

अल्मोड़ा : नदी में छलांग लगाते समय की वीडियो बनाने के शौक ने ली जान, शव बरामद

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक बग्वाली पोखर में नदीं में नहाते समय वीडियो बनाने के शौक ने युवक की जान ले ली।मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड के बख्तल कुलसीवी इलाके के तीन युवक घर से बग्वाली पोखर गए थे। यहां खरेठीखाव में गगास नदी में छलांग लगाकर नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई जबकि उसके साथ नदी में कूदा दूसरा युवक जैसे तैसे बच गया। जबकि तीसरा दोस्त नदी में कूदने का वीडियो बना रहा था।

गगास नदी में खरेठीखाव में तीनों युवक नहाने निकले, इस दौरान नदी में छलांग लगाने की वीडियो बनाने के लिए एक साथी ऊपर रुक गया। जबकि 2 साथी नदी में कूदे, जिसमें 27 साल के कुंदन सिंह पुत्र भोपाल सिंह की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी जैसे तैसे बचा।

बताया जा रहा है कि कुंदन सिंह उफान पर चल रही गगास नदी के गहरे क्षेत्र में कूदा और नदी के अंदर बड़े पत्थरों के बीच फंस गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें