Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड, आज आंकड़ा 3800 के पार, दून में कहर जारी, 2 मौतें

uttarakhand coronaदेहरादून : उत्तराखंड में आज शनिवार को कोरोना का महा विस्फोट हुआ। बता दें कि आज अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए । आज प्रदेश में 3800 से ज्यादा मामले सामने आए जिससे एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दून में सबसे ज्यादा कहर बरप रहा है। दून में आज 1300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

बता दें कि आज शनिवार को कोरोना के 3848 मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में दो कोरोना मरीज की मौत हुई है। आपको बता दें कि आज 1184 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 3848 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 14892 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज शनिवार को अल्मोडा़ में 128, बागेश्वर में 75, चमोली में 63, चंपावत में 67, देहरादून में 1362, हरिद्वार में 641, नैनीताल में 719, पौड़ी गढ़वाल में 168, पिथौरागढ़ में 50, रूद्रप्रयाग में 26, टिहरी गढ़वाल में 109, उधम सिंह नगर में 412, उत्तरकाशी में 28 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 367272 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7440 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

देहरादून के हालात खराब होते जा रहे हैं. आए दिन देहरादून में 1200-1300 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ज्यादातर कोरोना संक्रमितों को घर में ही आईसोलेट किया गया हैष

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें