Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : गुस्साए मेडिकल स्टोर संचालकों ने बंद कर दिए सभी मेडिकल स्टोर,पसरा सन्नाटा,जानिए क्यों

लक्सर में ओवर रेटिंग, ओर नियम के विरुद्ध मेडिकल स्टोर और क्लिनिक चलाने की शिकायत पर एसडीएम, सीओ समेत डिप्टी सीएमओ ने टीम बना कर छापेमारी की, जिसमे बालावाली रोड स्थित एकता मेडिकल स्टोर पर नियम के विरुद्ध संचालन करने पर उसको सील कर दिया गया।जिससे गुस्साए नगर के सभी मेडिकल स्टोर स्वामियों ने अपने अपने मेडिकल स्टोर बंद कर दिए।

एकता मेडिकल स्टोर स्वामी अमित ने बताया के आज दोपहर लक्सर के एसडीएम मेरे मेडिकल स्टोर पर पहुंचे।तब मैं एक मरीज को पेरासिटामोल दे रहा था।जिसको देख कर एसडीएम भड़क गए और कहने लगे आपके पास होल सेल का लाइसेंस है। आप रिटेल नहीं कर सकते। बस इतनी सी बात लेकिन उन्होंने मेरा मेडिकल सील कर दिया।

वहीँ मेडिकल स्टोर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम पुंडीर ने बताया के हम मेडिकल स्टोर वाले भी अपनी जान को जोखिम ने डाल कर लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में लक्सर के एसडीएम द्वारा चेकिंग के नाम पर मेडिकल स्टोर वालों को बेवजह परेशान किया जा रहा हैं।आज एकता मेडिकल के खिलाफ कार्यवाही की है। कल किसी ओर स्टोर पर कार्यवाही होगी। इसी के चलते परेशान होकर हमने लक्सर के सभी मेडिकल स्टोर बंद कर दिए हैं।
इस संबंध में एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी के लक्सर में मेडिकल स्टोरो पर ओवर रेटिंग में दवा बेची जा रही है। व नियम के विरुद्ध भी कुछ मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। जिनके खिलाफ आज छापेमारी की गई जिसमें एकता मेडिकल स्टोर पर जांच की गई तो वह होलसेल के लाइसेंस पर रिटेल करता नजर आया। यह नियम के विरुद्ध है. इसी को देखते हुए उस मेडिकल स्टोर को सील किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें