Big NewsDehradun

अल्का लांबा का उत्तराखंड दौरा, कहा- देवभूमि में बढ़ रहे महिला अपराध

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंची। जहां कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अल्का लांबा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

संगठन में बड़े बदलाव को लेकर विचार विमर्श

अल्का लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उत्तराखंड का ये मेरा पहला दौरा है। जहां आज नारी न्याय सम्मेलन सहित संगठन को मजबूत करने और संगठन में बड़े बदलाव को लेकर विचार विमर्श किया किया गया। इसके साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जो पांच बिंदु है उस पर बात की गई।

बीजेपी सरकार में बढ़ रहे महिला अपराध

बीजेपी सरकार में बढ़ रहे महिला अपराधों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। आज जिस तरह से महिलाओं पर अपराध हो रहे हैं चाहे मणिपुर की घटना हो चाहे गुजरात कि हो या फिर हरियाणा की साक्षी मालिक हो या फिर उत्तराखंड की अंकित भंडारी का मामला हो।

आज किस तरह से महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं महिला कांग्रेस इन तमाम मुद्दों को लेकर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में हर महिलाओं तक पहुंचेंगे। आज जो महिलाए न्याय के लिए दर-दर भटक रहीं है उनको साथ लेकर चलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देवभूमि में भी महिला अपराध बढ़ रहे हैं।

बढ़ते महिला अपराधों पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी

अल्का लांबा ने कहा कि कांग्रेस बढ़ते महिला अपराधों पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि दो साल 2019-21 में 10 लाख बेटियां लापता हुई हैं। हिमालयी राज्यों में महिला अपराधों में उत्तराखंड पहले स्थान पर है। जो कि उत्तराखंड की छवि पर हमला है क्योंकि यहां पर महिलाओं की पूजा की जाती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button