Big NewsDehradun

लोस चुनाव से पहले अल्का लांबा का बड़ा ऐलान, 2024 में कांग्रेस सत्ता में आई तो लागू करेगी महिलाओं के लिए 33% आरक्षण

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा अपने एक दिवसीय उत्तराकंड दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर 2024 में कांग्रेस सत्ता में आती है तो महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करेगी।

लोस चुनाव से पहले अल्का लांबा का बड़ा ऐलान

देश की राजनीति में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल लोकसभा में पास हो चुका है। हालांकि ये अभी पूर्णतया लागू नहीं हो पाया। उत्तराखंड के दौरे पर पहुंची अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आती है तो 2024 में ही देश की राजनीति में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का काम करेगी।

पौड़ी लोकसभा से ज्योति रौतेला कर रहीं दावेदारी

अल्का लांबा ने कहा कि मैं हाई कमान को एक बार फिर कहना चाहती हूं कि मैं महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जिस-जिस राज्य में गई हूं वहां-वहां महिला प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष लोकसभा चुनाव में मजबूत दावेदारी कर रही हैं। अल्का लांबा ने कहा कि उत्तराखंड में भी महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पौड़ी लोकसभा से दावेदारी कर रही हैं।

महिलाएं मजबूती के साथ लड़ेंगी चुनाव

अल्का लांबा ने कहा कि ज्योति रौतेला का नाम स्क्रीनिंग तक पहुंच रहा है। अल्का लांबा ने ये भी कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में 50% महिला दावेदारों के नाम हाई कमान को भेज दिए गए हैं। इस बार महिलाएं मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगी और जीतने का काम करेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button