National

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 20 दिनों के भीतर 44 की कोरोना से मौत, 26 प्रोफेसर्स भी शामिल

ALIGARH MUSLIM UNIVERCITY

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कोरोना का कहर जारी है। यहां केवल 20 दिनों के भीतर 44 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हो चुकी है. इनमें 26 प्रोफेसर्स भी शामिल हैं. कोरोना के कारण मरने वाले इन प्रोफेसर्स में 16 वर्किंग और 10 रिटायर्ड फैकल्टी हैं. यूनिवर्सिटी ने आशंका जताई है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कोरोना का कोई नया वेरिएंट हो सकता है.

एएमयू के कुलपति तारिक मंसूर के भाई की भी कोरोना से मौत हो चुकी है. कुलपति ने यहां से लिए गए सैंपल की जांच के लिए आईसीएमआर से आग्रह किया है. लिए गए इन सैंपल को जांच के लिए दिल्ली में सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जिनॉमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायॉलजी भेजा गया है. वाइस चांसलर तारिक मंसूर ने आईसीएमआर को नमूनों की जांच के लिए एक पत्र भेजा है. आईसीएमआर की ओर से इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी परिसर से विश्वविद्यालय की ही आईसीएमआर प्रमाणित लैब ने यह सैंपल इकट्ठा किए हैं. आईसीएमआर को लिखे पत्र कहा है कि जितनी जल्दी हो सके, कोविड सैंपल्स की जीनोम स्टडी कराई जाए. इस स्टडी से यह पता चल सके कि क्या यूनिवर्सिटी में कोविड का कोई नया वैरिएंट विकसित हुआ है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें