UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

ALERT: अगले तीन घंटे के भीतर इन जनपदों पर बरसेगा मौसम का कहर, विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपा रखा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे प्रदेश के कुछ जिलों के लिए भारी रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

इन जनपदों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार पौड़ी और टिहरी के कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

UTTARAKHAND

इन जनपदों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और चम्पावत जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आने वाले यात्रियों से मौसम देखकर ही यात्रा करने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें