Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के दो जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

उत्तराखंड के दो जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश की चेतावनी जारी कर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.

दो जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा राजधानी देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में कई दौर की बारिश की संभावना है.

बारिश के साथ हुई सुबह की शुरुआत

मंगलवार की बात करें तो देहरादून और मसूरी में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बुधवार को भी चमोली और बागेश्वर में भी भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए दोनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. जबकि आठ अगस्त को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें