चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी, कई राज्यों में होगी बारिश, जानें यहां

देश में मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज और कल धुंध के बरकरार रहने की चेतावनी भी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी क ऊपर बना चक्रवाती तूफान हामून आज बांग्लादेश के तट को पार करेगा। जिसके लिए आईएमडी ने मछुआरों को भी चेतावनी दी है। मछुआरो को समुद्र तट पर न जानें की अपील की है।
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
इस चक्रवाती तूफान से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु और बंगाल में चक्रवाती तूफान का आसर देखने को मिलेगा। जिसके चलते बारिश होने की संभावना है । इसके अलावा ओडिशा के उत्तरी तट और केरल में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली-एनसीआर में धुंध की स्थिति
वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली- एनसीआर में अगले कुछ दिन तक धुंध की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा। आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ सकता है।
उत्तराखंड में बर्फबारी से ठंड
वहीं उत्तराखंड में केदारनात- बदरीनाथ समेत पर्वतीय क्षेत्रों पर हुई बर्फबारी से ठंड ज्यादा होगी। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनो तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा पश्चिम हिमालय में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड
उधर मैदानी इलाकों में मौसम विभाग ने यूपी- बिहार में चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि यूपी में अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ेगी। वहीं बिहार में भी सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी।