HealthHighlight

Alcohol: ‘थोड़ी-सी शराब से कुछ नहीं होता…’, जानें कितनी ड्रिंक पीने पर खराब होता है दिमाग

Even Moderate Drinking Harms Brain: “थोड़ी-सी शराब से कुछ नहीं होता…” हम में से ज्यादातर लोग यही सोचते है। लोग मानते हैं कि अगर शराब (Alcohol) की मात्रा कम हो तो उससे कोई नुकसान नहीं होता। कुछ लोग इसे स्ट्रेस को भगाने का आसान तरीका भी मानते हैं। लेकिन अब जो रिसर्च सामने आ रही हैं, उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कम मात्रा में पी जाने वाली शराब भी धीरे-धीरे दिमाग पर बुरा असर डाल सकती है।

‘थोड़ी-सी शराब से कुछ नहीं होता…,’ क्या सच में?

शराब सीधे हमारे सेंट्रल नर्वस सिस्टम यानी ब्रेन और नर्व्स पर असर डालती है। ये हमारे न्यूरोट्रांसमीटर्स (जो ब्रेन सिग्नल्स को कंट्रोल करते हैं) के काम में रुकावट पैदा करती है। नतीजा ये होता है कि शुरुआत में भले ही आपको थोड़ा रिलैक्स फील हो। लेकिन धीरे-धीरे ये असर आपके सोचने-समझने की ताकत को कमजोर करने लगता है।

दिमाग की ताकत पर सीधा असर Even Moderate Drinking Harms Brain

रिसर्च कहती है कि जो लोग “मॉडरेट ड्रिंकिंग” करते हैं यानी रोज़ाना एक या दो पैग। उनकी वर्बल स्किल्स, याददाश्त और कॉन्फिडेंस लेवल पर असर पड़ सकता है। धीरे-धीरे कॉग्निटिव यानी सोचने और याद रखने की क्षमता में गिरावट आने लगती है।

डिमेंशिया का खतरा कई गुना बढ़ता है

ज्यादा वक्त तक शराब पीने वालों में एक कंडीशन देखने को मिलती है। ARBD यानी Alcohol Related Brain Damage। इससे डिमेंशिया जैसी बीमारियां जल्दी पकड़ सकती हैं। हिप्पोकैम्पस ब्रेन का वो हिस्सा है जो यादें स्टोर करता है। यहीं शराब से सबसे ज़्यादा प्रभावित होता है। इससे स्मृति भ्रम, भूलने की आदत और कन्फ्यूजन जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।

दिमाग के अलग-अलग हिस्से कैसे प्रभावित होते हैं:-

  • फ्रंटल लोब: फैसले लेने और समस्या हल करने की क्षमता कमजोर
  • लिंबिक सिस्टम: मूड स्विंग्स और इमोशनल कंट्रोल की कमी
  • सेरिबेलम: शरीर का संतुलन और कोऑर्डिनेशन बिगड़ना

टीनएजर्स पर ज्यादा खतरनाक असर

Adolescents (12 से 19 वर्ष की आयु के बीच के लोग) का दिमाग अभी डेवलप हो रहा होता है। ऐसे में Alcohol का असर उनके लिए और भी घातक हो सकता है। रिसर्च बताती है कि युवावस्था में भी अगर कोई थोड़ी-सी शराब पीता है तो उसका असर लंबे समय तक उसकी याददाश्त, सीखने की क्षमता और भावनाओं पर पड़ सकता है।

1-2 पैग रोज़ पीने से क्या हो सकता है?

University of Pennsylvania की एक स्टडी (Nature Communications, 2022) में सामने आया कि जो लोग रोजाना 1-2 पैग पीते हैं उनके ब्रेन का वॉल्यूम कम होने लगता है:-

  • 1 ड्रिंक रोजाना = दिमाग 6 महीने ज्यादा उम्रदराज
  • 2 ड्रिंक रोजाना = दिमाग 2 साल तक बूढ़ा लगता है

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य रिसर्च और रिपोर्ट्स पर आधारित है। कोई भी कदम उठाने से पहले किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें