Entertainment

Sarfira Box Office Collection Day 2: दो दिन में ही अक्षय कुमार की फिल्म का निकला दम, दूसरे दिन के आंकड़े आए सामने

हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सरफिरा (Sarfira) भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई। फिल्म को रिलीज हुए अभी तीन दिन भी नहीं हुए है। ओपनिंग डे पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म के कलेक्शन को देख कर लग रहा है कि ये सरफिरा भी अभिनेता की फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो जाएगी। ऐसे में चलिए जानते है फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन(Sarfira Box Office Collection Day 2) के बारे में।

akshay kumar Sarfira trailer out Release Date

दूसरे दिन सरफिरा का कलेक्शन (Sarfira Box Office Collection Day 2)

रिलीज के दिन सरफिरा(Sarfira) ने सिर्फ 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि ये बीते 15 साल में ये अभिनेता की लोअस्ट ओपनिंग साबित हुई। जिसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा इजाफा देखने को मिला। खबरों की माने तो दूसरे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म का दो दिन का टोटल 6.75 करोड़ हो गया है। बता दें कि फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ के आस पास है।

कमल हासन की फिल्म से टक्कर

बता दें कि अक्षय की फिल्म सरफिरा को बॉक्स ऑफिस पर कमल हासन की इंडियन 2 से भी टक्कर मिल रही है। बता दें कि इंडियन 2 की बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी शुरुआत हुई है। पहले दिन फिल्म ने 25.6 करोड़ का कलेक्शन किया है। तो वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 16.7 करोड़ का कारोबार किया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें