Akshay-Raveena: बॉलीवुड के अक्षय कुमार और अभिनेत्री रवीना टंडन की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी। दोनों के अफेयर के किस्से भी इंडस्ट्री में खूब सुनाई देते थे। दोनों ने सगाई तक कर ली थी। लेकिन कुछ हुआ जिसके बाद दोनों अलग हो गए। दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। ऐसे में वर्षों बाद दोनों के बड़े पर्दें पर एक साथ नज़र आने की खबर आ रही है।
Akshay-Raveena की जोड़ी
रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी को दर्शकों ने बड़े पर्दें पर काफी समय से नहीं देखा। दोनों को एक साथ देखे हुए दो दशक से ज्यादा का समय हो गया है। एक समय में दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता था। ऐसे में दोनों के फैंस के लिए एक खुशखबरी है।

इस फिल्म में साथ आएंगे नजर
ख़बरों की माने तो दोनों जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। ‘वेलकम 3’ में दोनों एक साथ अभिनय करते दिखाई देंगे। हाल ही में फिल्म का ऐलान किया गया था।
फिल्म का नाम ‘वेलकम टू द जंगल’ है। इस फिल्म मेंअक्षय के साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी,अरशद वारसी,जैकलीन फर्नांडीस, दिशा पाटनी जैसे कलाकार मौजूद है।हालांकि फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर अभी तक मेकर्स ने कलाकारों के नाम पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई है।
उदय और मजनू हुए रिप्लेस
बता दें की उदय और मजनू की जोड़ी को संजय दत्त और अरशद ने रिप्लेस कर दिया है। पहले अनिल कपूर को ही फिल्म ऑफर हुई थी। लेकिन फिल्म के लिए अनिल कपूर 18 करोड़ की फीस मांग रहे थे। जिसकी वजह से मेकर्स को पीछे हटना पड़ा।

जब मेकर्स ने इतनी फीस देने से इंकार कर दिया तो अनिल ने फिल्म को ही मना कर दिया। ऐसे में जब फिल्म से अनिल बाहर हुए तो नाना ने भी फिल्म को मना कर दिया। वो अनिल कपूर के बिना उदय का रोल नहीं करना चाहते थे ।