National

राकांपा पार्टी को झटका देकर एनडीए में शामिल हुए अजीत पवार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की ली शपथ  

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने अपनी पार्टी को झटका दे दिया है। राकांपा नेता अजित पवार एनडीए में शामिल हो गए हैं। उन्होनें आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बने अजीत पवार

उन्होनें सबसे पहले अपने आवाज पर बैठक बुलाई उसके बाद राजभवन में महाराष्ट्र के सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस की मौजूदगी में एनडीए में शामिल होकर राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं बताया जा रहा है कि अजित पवार के पास राकांपा के 40 विधायकों का समर्थन है। 

इन मंत्रियों ने ली शपथ

अब महाराष्ट्र में दो डिप्टी सीएम हो गए हैं। वहीं, महाराष्ट्र कैबिनेट में राकांपा के नौ विधायक भी मंत्री के तौर पर शामिल किए गए हैं। इनमें छगन भुजबल से लेकर दिलीप वलसे पाटिल तक शामिल हैं। इसके अलावा जिन नेताओं को मंत्रीपद मिला, उनमें हसन मुश्रिफ, धनंजय मुंडे, अदिति तत्करे, अनिल भाईदास पाटिल, बाबूराव अतराम और संजय बंसोडे शामिल हैं।

Back to top button