Entertainment

Shaitaan Twitter Review: महाशिवरात्रि पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘शैतान’, दर्शक फिल्म को बता रहे ब्लॉकबस्टर

Shaitaan Twitter Review: अजय देवगन (Ajay Devgn) की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan Release) महाशिवरात्रि के मौके पर आठ मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अजय देवगन के फैंस काफी लंबे वक्त से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे।

इस फिल्म में अपने परिवार के लिए अजय देवगन शैतान की काली शक्तियों से लड़ते दिखाई देंगे। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में काफी टिकट बेचे थे। ऐसे में अब इस मूवी का फस्ट डे फस्ट शो देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर’ अपने रिव्यु शेयर कर रहें हैं।

Shaitaan new poster out

दर्शकों ने शेयर किए रिएक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म शैतान की कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाती है। दर्शक फिल्म के प्रति अपनी प्रतिक्रियाएं एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में अजय देवगन और आर माधवन की इस फिल्म को अभी तक काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर

एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन की एक्टिंग बेहतरीन है। ब्लॉकबस्टर आ रही है।’

https://twitter.com/comicverseyt/status/1766009770375299262

तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शैतान अच्छी फिल्म है। जब-जब आर माधवन स्क्रीन पर दिख रहे थे, तब तब मुझे लग रहा था कि कोई शैतान को मारे, उनका फिल्म में काफी पावरफुल रोल है। इ इंटेंस सीन और बैकग्राउंड स्कोर की वजह से ये फिल्म थिएटर में देखने लायक हैं।’

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें