Entertainment

Shaitaan Trailer: शैतान’ का खौफनाक ट्रेलर हुआ जारी, शैतानी शक्ति से भिड़ते नजर आए अजय देवगन

अजय देवगन आज कल अपनी अपकमिग फिल्म ‘शैतान’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हॉरर थ्रिलर इस फिल्म का दर्शक काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। जिसके बाद मेकर्स ने आज यानी 22 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है।

फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी

अजय देवगन और आर माधवन की मचअवेटेड सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर में अजय देवगन शैतानी शक्ति से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता अपने परिवार को शैतानी शक्ति से बचा रहे हैं। बता दें की इस फिल्म में आर माधवन खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।

ट्रेलर में शैतान यानी आर माधवन जबरदस्ती अजय के घर नें घूस जाता है।जो घर में घुसकर अजय की बेटी पर काला जादू कर देता है और उसे अपने वश में कर देता है। आर माधवन का ये खूंखार अंदाज लोगो को काफी पसंद आ रहा है।अब देखना ये है की अजय क्या आर माधवन के चंगूल से अपनी बेटी बचा पाते है या नही।

Shaitaan की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अजय देवगन के साथ आर माधवन और एक्ट्रेस ज्योतिका ‘शैतान’ में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में खलनायक का किरदार माधवन निभा रहें हैं। फिल्म को डायरेक्ट विकास बहल ने किया हैं। अजय देवगन फिल्म को अभिनय के साथ प्रोड्यूस भी कर रहें हैं। फिल्म आठ मार्च 2024 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।’

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें