Big NewsUttarakhand Loksabha Elections

Uttarakhand Election : आठ गुना बढ़ गई अजय भट्ट की संपत्ति, जानें कुल है कितनी

नैनीताल लोकसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अजय भट्ट की चल और अचल संपत्ति में पांच साल में काफी इजाफा हुआ है। उनकी चल संपत्ति 28 लाख और अचल संपत्ति 11 लाख रुपए बढ़ गई है। इसके साथ ही पिछले चुनाव में अजय भट्ट के पास कोई वाहन नहीं था। लेकिन इस बार के चुनाव में वो तीन वाहनों के मालिक हो गए हैं। उनकी पत्नी की अचल संपत्ति में भी करीब आठ गुना इजाफा हुआ है। 

आठ गुना बढ़ गई अजय भट्ट की संपत्ति

अजय भट्ट द्वारा साल 2019 के चुनाव में दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक उनकी चल संपत्ति 69,98,358.89 रुपए थी। जो पांच साल में बढ़कर 98,05,377 रुपए हो गई है। जबकि पिछले चुनाव में उनकी अचल संपत्ति 15,39,800 रुपए थी। जो अब बढ़कर 26,39,800 रुपए हो गई है। पिछले चुनाव में दिए गए शपथपत्र में उनके पास सोना 94.8 ग्राम था और चांदी 2.8 किलोग्राम थी। इस चुनाव में दिए शपथ पत्र में उनके पास सोना 104.80 ग्राम और चांदी 2.80 किलोग्राम है। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है।

भट्ट की संपत्ति का ब्योरा

  • नकदी – 386000 रुपए
  • पत्नी के पास नकदी – 90,500 रुपए़
  • सोना – 104.80 ग्राम, 
  • चांदी: 2.80 किलोग्राम
  • पत्नी के पास सोना: 603.50 ग्राम, चांदी: 1.25 किलोग्राम
  • वाहन – दो मारुति जिप्सी और एक वोक्सवैगन वर्टस कार
  • पत्नी के पास वाहन – स्विफ्ट डिजायर
  • कुल चल संपत्ति की कीमत – 98,05,377 रुपए
  • पत्नी के नाम पर – 10219811 रुपए
  • कुल अचल संपत्ति – 2639800 रुपए
  • पत्नी के नाम – 2,60,50,000 रुपए
  • पत्नी पर ऋण – 1905347 रुपए
  • पिछली बार हरदा को दी थी करारी शिकस्त

हरदा को दी थी करारी शिकस्त

नैनीताल लोकसभा सीट पर साल 2019 में भाजपा ने अजय भट्ट को पहाड़ से उतारकर तराई-भाबर की सीट का प्रत्याशी बनाया। उस समय भट्ट के पास प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी था। उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मैदान में उतारा। भट्ट के लिए हरीश रावत बड़ी चुनौती थे। लेकिन भट्ट ने हरदा को तीन लाख 39 हजार 96 वोटों से हराकर जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया था।


Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button