UttarakhandBig News

कांग्रेस विधायक दे रहे BJP को वोट… हिमाचल की सियासी उठापटक पर सामने आया अजय भट्ट का बयान

हिमाचल प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का बयान सामने आया है। अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस इस समय देश में अस्तांचल की तरफ है उसका सूरज डूब रहा है।

हिमाचल की सियासी उठापटक पर ली अजय भट्ट ने चुटकी

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस में इस वक्त भगदड़ सी मची हुई है। कांग्रेस नेता भाग कर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। हिमाचल में भी कांग्रेस विधायक भाजपा को वोट दे रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही हिमाचल में भी सुखद परिणाम सामने आएंगे।

बहुमत के बाद भी कांग्रेस की हार

बता दें हिमाचल प्रदेश राज्यसभा सीट पर चुनाव हुआ। इसके परिणाम ने हर किसी को चौंका दिया। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन और कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को बराबरी के वोट मिले। वहीं कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।

कांग्रेस के जबड़े से छीनी BJP ने जीत

विधानसभा में बीजेपी के केवल 25 विधायक होने के बावजूद ऐसा उलटफेर हुआ कि अंत में कांग्रेस को हार माननी पड़ी। क्रोस वोटिंग के बाद भाजपा उम्मीदवार के मतों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। दोनों ही दलों के पास 34-34 का आंकड़ा हो गया और पर्ची डालने के बाद बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष वर्धन की जीत हुई। लिहाजा भाजपा ने कांग्रेस के जबड़े से जीत छीन ली।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें