AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: अजय भट्ट बने केंद्रीय राज्य मंत्री, ली पद और गोपनीयता की शपथ

Breaking uttarakhand news

देहरादून: नैनीताल नगर सीट से लोकसभा सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल गई है। अजय भट्ट ने केंद्रीय राज्य मंत्री मंत्री के तौर पर शपथ ली है। उनको उत्तराखंड के कोटे से डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक की जगह मंत्री बनाया गया है। अब देखना होगा कि उनको क्या मंत्रालय लिया जाता है।

अजय भट्ट नैनीताल-उधमसिंह नगर से लोकसभा सांसद हैं। वो पहली बार सांसद बने हैं। अजय भट्ट उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा में 3 बार विधायक रहे हैं। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उनके पास संसदीय कार्य, स्वास्थ्य, आपदा जैसे विभाग थे। आबकारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। राजनीति में उनका लंबा अनुभव और पिछले करीब 30 साल से सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। खास बात यह है कि उनकी कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ है और वो लगातार जनता के बीच जाकर काम करते हैं। अपने सांसद के इस कार्यकाल में भी अब तक अच्छा काम किया है, जिसका उनको इनमा भी मिला है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें