Entertainment

तलाक की अटकलों के बीच Aishwarya Rai ने उतार डाली अपनी वेडिंग रिंग, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के फेमस कपल ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai) और अभिनेषेक बच्चन आज कल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरों की माने दोनों के बीच कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने का फैसला लेंगे।

बता दें कि दोनों एक साथ नजर भी नहीं आते। जहां अभिषेक अपने परिवार के साथ दिखाई देते है। तो वहीं ऐश्वर्या और उनकी बेटी अकसर पैपराजी द्वारा स्पार्ट की जाती है। हाल ही में दोनों मां-बेटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सभी का ध्यान ऐश्वर्या के हाथ पर है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि उन्होंने वेडिंग रिंग नहीं पहनी है।

नहीं दिखी Aishwarya Rai के हाथों में वेडिंग रिंग

वायरल हो रही वीडियो दुबई की है। जहां SIIMA अवार्ड में अभिनेत्री अपनी बेटी आराध्या के साथ शामिल होने गई थी। इस वीडियो में अभिनेत्री का स्वागत हो रहा है। ऑर्गनाइजर फूलों का बुके देकर उनका स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान सभी की नजर ऐश्वर्या के हाथ पर गई। जहां उन्होंने वेडिंग रिंग नहीं पहली हुई थी।

अभिषेक ने भी उतार दी रिंग

बता दें कि पैपराजी द्वारा अभिषेक को भी कई बार स्पॉट किया गया है। उन्होंने भी अब अपनी वेडिंग रिंग नहीं पहनी है। इसको भी फैंस ने एक दम से नोटिस कर दिया। अभिषेक का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। काफी टाइम से उनके तलाक की खबरें सुर्खियों में है। दोनों की शादी को करीब 17 साल हो गए है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें