Big NewsDehradun NewsHighlight

VIDEO : उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग बुझाने में जुटी एयरफोर्स, यहां से ले जाया जा रहा पानी

देहरादून। उत्त्तराखण्ड के जंगलों मे लगी आग बुझाने के लिए एयरफोर्स के हेलीकाप्टर ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बता दें कि कोटी कॉलोनी के निकट टिहरी झील से हेलीकाप्टर ने 5 हजार लीटर की बास्केट में पानी भरा। और अदवाणी के जंगलों में लगी आग पर छिड़काव किया। दिन भर में 10 से 12 चक्कर लगा कर आग बुझाई जाएगी। आपको बता दें कि उत्त्तराखण्ड में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सीएम ने गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी थी और हेलीकॉप्टर की मांग की थी जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए केंद्र सरकार ने दो हेलीकॉप्टर आग बुझाने के लिए उत्तराखंड भेजे. एयरफोर्स का हेली के जरिए आग बुझाने का ऑपरेशन शुरु हो गया है। सेना के हेलीकॉप्टर आग बुझाने में जुट गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें