National

एयर इंडिया ने नहीं दी बुजुर्ग को व्हीलचेयर, एक किमी चले पैदल, हार्ट अटैक से हुई मौत

मुंबई से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 80 साल के एक बुजुर्ग को एयर इंडिया (Air India) ने व्हीलचेयर नहीं दी। जिस कारण वह एक किमी तक पैदल चले। इसके बाद हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई।

न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए की थी फ्लाइट बुक

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग शख्स ने न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट ली थी। वह मुंबई तो सही सलामत पहुंच गए लेकिन एयरपोर्ट पर उन्हें एक ही व्हीलचेयर मिली। उन्होनें उस व्हीलचेयर पर पत्नी को बैठा दिया क्योंकि वह भी पैदल चल पाने में असमर्थ थीं। उन्होनें एयर इंडिया से एक और व्हील चेयर मांगी मगर नहीं मिली। हालांकि उन्होनें टिकट लेते समय व्हीलचेयर बुक की थी।

व्हीलचेयर बुक करने के बाद भी नहीं मिली

व्हीलचेयर न मिलने के कारण वह पत्नी के साथ पैदल ही चले गए। उनकी सांस फूलने लगी। इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी अचानक मौत हो गई। घटना 12 फरवरी की है। बुजुर्ग शख्स पत्नी के साथ जा रहे थे। बता दें कि दंपत्ति ने पहले ही व्हीलचेयर बुक की थी लेकिन सिर्फ उनकी पत्नी को ही व्हीलचेयर मिली। वे पत्नी के साथ पैदल जा रहे थे। जैसे ही वे काउंटर पर पहुंचे उन्हें दिल का दौरान पड़ा और उनकी मौत हो गई।

एयर इंडिया ने दी सफाई

घटना के बाद एयर इंडिया ने कहा, दुर्भाग्य से 12 फरवरी, 2024 को न्यूयॉर्क से मुंबई की यात्रा करने वाले हमारे यात्री अपनी पत्नी को व्हीलचेयर पर लेकर जा रहे थे। इसी बीच हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई। हमने उन्हें व्हीलचेयर के लिए इंतजार करने के लिए कहा था। हालांकि वे पत्नी को व्हीलचेयर पर बैठाकर उनके साथ पैदल चलने लगे। हार्ट अटैक आने पर एयरपोर्ट के डॉक्टर के अनुसार, तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भारतीय मूल के थे मृतक

मृतक की पहचान भारतीय मूल के रुप में हुई है। वे अमेरिका में रहते थे। वे एयर इंडिया की उड़ान AI-116 से इकोनॉमी क्लास में मुंबई आए थे। फ्लाइट को सुबह 11:30 बजे मुंबई में उतरना था, लेकिन कथित तौर पर इसमें देरी हुई और दोपहर 2:10 बजे लैंडिंग हुई। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें