Sports

दीपक शर्मा को AIFF ने किया सस्पेंड, महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से मारपीट का है आरोप

एआईएफएफ(AIFF) ने दो दिनों बाद फाइनली आज यानि मंगलवार को महिला खिलाड़ियों को मारपीट के आरोप में दीपक शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। आगामी सूचना तक शर्मा निलंबित ही रहेंगे। बता दें की दीपक पर कथित तौर पर दो महिला खिलाड़ियों को गोवा में मारने का आरोप लगा है।

महिला खिलाड़ियों ने मारपीट का लगाया था आरोप

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को आज सस्पेंड कर दिया है। उनके ऊपर दो महिला खिलाडियों से मारपीट का आरोप है। बता दें कि इंडियन विमेंस फुटबॉल लीग सेकंड डिविजन में हिमाचल प्रदेश की दो महिला खिलाड़ी ने क्लब के मालिक शर्मा पर आरोप लगाए है कि 28 मार्च को वो उनके कमरे में आए और उनके साथ मारपीट भी की।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने AIFF को तुरंत कार्यवाही के आदेश दिए

एआईएफएफ ने शनिवार को दीपक को जांच के दौरान फुटबॉल संबंधित गतिविधियों से दूर रहने के आदेश दिए थे। गोवा पुलिस द्वारा दीपक को गिरफ्त में लिया गया था। जिसके बाद जमानत पर वो छूट भी गए थे।

इससे पहले सोमवार को AIFF अध्यक्ष कल्याण चौबे , उपाध्यक्ष एन ए हैरिस और कोषाध्यक्ष किपा अजय ने खिलाड़ियों के आरोप पर गौर किया। जिसके बाद सदस्यों की बैठक रखी गई। बैठक ने दीपक का भी पक्ष सुना। बता दें की महिला खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि शर्मा नशे की हालत में थे। इसके साथ ही उन्हें दीपक से जान का खतरा भी महसूस हो रहा है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी AIFF को आदेश दिए है कि इस मामले में तुरंत कार्यवाही की जाए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें