HighlightDehradun News

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज, दून पहुंची AICC की मैनिफेस्टो कमेटी

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस की तैयारी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर आज कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र बनाने को लेकर देहरादून के रेसकोर्स में बैठक हुई। जिसमें प्रदेश के तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई इसके साथ ही सुझाव भी लिए गए।

दून पहुंची AICC की मैनिफेस्टो कमेटी

बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AICC के मैनिफेस्टो कमेटी के संयोजक टी एस सिंहदेव, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

बहुत सार्थक हुई बैठक – टी एस सिंहदेव

बैठक के बाद मैनिफेस्टो कमेटी के संयोजक ओर पूर्व छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा की लोकसभा के संदर्भ में घोषणा पत्र बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने एक समिति बनाई। उन्होंने कहा कि समिति के संयोजक के रूप में हम उत्तराखंड के सभी वरिष्ठ नेता स्टेकहोल्डर्स, पार्टी के पदाधिकारी, इंडिविजुअल संगठनों के सदस्य और प्रतिनिधि सभी से हमने राय लेने की कोशिश की। जिसमें बहुत जिम्मेदाराना सुझाव आए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सार्थक बैठक हुई।

2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस करेगी बेहतर प्रदर्शन

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल का कहना है कि लोकसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में कांग्रेस पार्टी देशभर में लोगों के बीच पहुंच रही है और अपने घोषणा पत्र में हमें क्या-क्या चीजें रखनी है इसके लिए हम जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही के दिनों में सभी राज्यों के नेताओं से रिव्यू मीटिंग भी ली कि उनके राज्यों में किस तरीके की तैयारी लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें