National

नूंह में हुई हिंसा के बाद अधूरी ब्रज मंडल यात्रा होगी 28 अगस्त को पूरी, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में निकाली गई जलाभिषेक यात्रा पर पथराव और हिंसा के बाद अधूरी यात्रा को एक बार फिर से निकाला जाएगा। हरियाणा सरकार ने 28 अगस्त को होने वाली ब्रज मंडल यात्रा को मंजूरी दे दी है।

28 अगस्त को अंतिम सोमवार

बता दें कि अभी तक मेवात में माहौल पूरी तरह शांत नहीं हो पाया है। प्रशासन उपद्रवियों पर कार्रवाई कर रहा है। बता दें कि 28 अगस्त को अंतिम सोमवार है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि इस यात्रा में ब्रजमंडल के बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों समेत अन्य श्रद्धालु भाग लेंगे।

करीब 400 लोगों की हुई गिरफ्तारी

बता दें कि इससे पहले 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई ब्रज मंडल यात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव किया था। इसके बाद वहां हिंसा भड़की। कई जगहों पर गोलीबारी भी हुई थी। यात्रा पर हुए पथराव और फायरिंग के बाद भड़की हिंसा में गुरुग्राम के दो होमगार्ड समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा के बाद से प्रशासन की उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। करीब 400 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही हिंसा के मामले में 150 से अधिक एफआईआर भी दर्ज की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें