Dehradun : शपथ के बाद गणेश जोशी ने CM को किया सैल्यूट, मंत्री बनाने के लिए जताया आभार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शपथ के बाद गणेश जोशी ने CM को किया सैल्यूट, मंत्री बनाने के लिए जताया आभार

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

देहरादून: तीरथ कैबिनेट में मंत्री बने गणेश जोशी भावुक नजर आए। मीडिया से बात करते हुए वो दो-तीन बार भावुक हो गए। उनके आंसू निकल पड़े। उन्होंने कहा कि वो पार्टी का आभार प्रकट करते हैं। गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा ने एक सैनिक को सम्मान दिया है। मैं एक सैनिक था और आज राज्य में मंत्री बन गया हूं। यह केवल भाजपा में ही हो सकता है।

इतना ही नहीं। जब गणेश जोशी से शपथ लेने मंच पर पहुंचे और मंच से लौटते वक्त उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। गणेश जोशी ने सीएम तीरथ सिंह रावत को सैल्यूट कर आभार जमाया। उन्होंने कहा कि मैं एक सैनिक रहा हूं और यह मेरा आभार जताने का तरीका है।

Share This Article