HighlightNational

लॉकडाउन लगने के बाद दिखा गजब का नजारा, शराब की दुकानों में उमड़ी भीड़, बोले-पूरे हफ्ते का लेकर जाएंगे

FILE PHOTO

राजधानी दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक में ये फैसला हुआ है। बता दें कि दिल्ली में सोमवार आज रात 10 बजे से लेकर 26 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा। बता दें कि दिल्ली में बीते द अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन से कोरोना नहीं जाता, सिर्फ स्पीड पर ब्रेक लगता है। ये लॉकडाउन छोटा ही रहेगा, इस दौरान हम दिल्ली में बेड्स की संख्या को बढ़ाएंगे। सीएम ने शादियों में सिर्फ 50 लोगों के ही शामिल होने के आदेश दिए हैं।

वहीं बता दें कि दिल्ली में एक हफ्ते के लॉकडाउन के ऐलान के बाद शराब की दुकानों में भारी भीड़ देखने को मिली। लोग लंबी कतारों में शराब खरीदने के लिए इंतजार करते दिखे. जैसे ही मीडिया ने कैमरा उनकी ओर घुमाया तो चेहरा छुपाते नजर आए जिससे साफ दिखा कि लोगों को घर की आवश्यक सामान के अलावा शराब की कितनी जरुरत है। जैसे ही सीएम ने एक हफ्ते के लॉकडाउन की घोषणा की वैसे ही पुरुष शराब की दुकानों में पहुंचे और शराब खरीदकर ले जाने लगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें