UttarakhandHighlight

CM के निर्देश के बाद राज्य सम्पत्ति विभाग ने जारी किए आदेश, उत्तराखंड निवास में ठहर सकेंगे आम लोग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सम्पत्ति विभाग ने नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित उत्तराखण्ड निवास में ठहरने के लिए पूर्व में जारी आदेश में संशोधन कर दिया है. अब अब आम लोगों को भी उत्तराखंड निवास में ठहरने की सुविधा मिल पाएगी.

आम लोगों को भी मिलेगी उत्तराखंड निवास में ठहरने की सुविधा

नई दिल्ली में नवनिर्मित उत्तराखंड निवास में अब आम लोगों को भी ठहरने की सुविधा मिलेगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते गुरुवार को निर्देश दिए थे कि नई दिल्ली में नवनिर्मित उत्तराखंड निवास आमजन के लिए भी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए.

cm dhami news

CM ने दिए थे शासनादेश संशोधित करने के निर्देश

सीएम धामी ने प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए कहा कि उत्तराखंड निवास में कक्ष आरक्षण के लिए जारी शासनादेश को तत्काल संशोधित करने के निदेश दिए थे. सीएम ने कहा था उत्तराखंड के आम व्यक्ति को भी उपलब्धता के आधार पर वहां कक्ष मिल सके ऐसी व्यवस्था की जाए. सीएम ने दरों का भी पुनर्निर्धारण करने के भी निर्देश दिए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें