सीएम धामी के निर्देश के बाद प्रभारी मंत्रियों का जिला दौरा, समीक्षा बैठक कर जाना हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद कैबिनेट मंत्रियों को अपने जिले की याद आई है। जिसके बाद मंत्रियों ने अपने जिले में पहुंचकर मोर्चा संभाला। मंत्रियों ने जिले में पहुंचकर प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी ली।
धन सिंह रावत का चार दिवसीय दौरा
बता दें प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई जनपद आपदाग्रस्त हैं। सीएम धामी ने सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने जिले का दौरान करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद डॉ धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत 17 से लेकर 20 जुलाई तक पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व अल्मोड़ा जनपद के दौरे पर रहेंगे।
वहीं 18 जुलाई को चमोली और 20 जुलाई को अल्मोड़ा जनपद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भारी बारिश के चलते आई आपदा को लेकर जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत व बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। बता दें रावत श्रीनगर पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने अधकारियों के साथ बैठक की।
उधम सिंह नगर पहुंचकर की समीक्षा बैठक
वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उधमसिंह नगर पहुंच गए हैं। वहां पहुंचकर उन्होंने बाजपुर में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को आपदा के मौके पर तत्परता के साथ कार्य कर आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए ।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने छतिग्रस्त सड़कों एवं निर्माण कार्यों का पुनर्निर्माण के निर्देश भी दिए। वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा आज यानी मंगलवार को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के दौरे पर निकलेंगे।