International News

अस्पताल के बाद अब चर्च पर हमला, हमास ने लगाया इस्राइल पर आरोप

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध में करीब पांच बजार लोगों की मौत हो गई। इस बीच, मंगलवार को गाजा के अल- अहली अस्पताल में विस्फोट हुआ था, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। वहीं अब हमास ने इस्राइल के ऊपर चर्च को परिसर में हमला करने का आरोप लगाया है।

हमले में कई लोगों की जान गई

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार हमास के नियंत्रण वाले आतंरिक मंत्रालय का कहना है कि गाजा पट्टी में एक चर्च में शरण लेने वाले कई लोग गुरूवार देर रात हुए इस हमले में मारे गए। मंत्रालय ने कहा कि ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च के परिसर में हुए हमले में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। साथ ही कई लोग घायल हुए हैं।

14 दिन से इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष

बता दें कि इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब 14 दिन हो हो चुके हैं। दोनों ही ओर से जारी हमलों में अब तक करीब पांच हजार लोगों की जान जा चुकी है। इनमें एक बड़ा आंकड़ा मंगलवार को अस्पताल में हुए धमाके में मारे जाने वाले लोगों का है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें