EntertainmentHighlight

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्मों से दूर रही रिया चक्रवर्ती करने जा रही है कमबैक, एक्टर की बहन ने खूब सुनाई गाली

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद खूब सुर्ख़ियों में आई थी। सुशांत के परिजनों ने सुशांत की मौत का आरोप रिया पर लगाया था। जिसके लिए पुलिस ने उनसे पूछताछ कर कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया था। कई लोगों ने उस दौरान रिया का समर्थन किया तो कई लोग अब भी उन्हें सुशांत की मौत का कारण मानते है। सुशांत की मौत को करीब तीन साल हो गए। इन तीन सालों में रिया फ़िल्मी दुनिया से दूर रही। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया कमबैक करने जा रही है।

टीवी के इस रियलिटी शो से करने जा रही है वापसी

रिया चक्रवर्ती छोटे पर्दें से वापसी करने जा रही है। वह एमटीवी चैनल के काफी फेमस शो रोडीज से वापसी करेगी। सोमवार को रोडीज़ शो का एक प्रोमो वीडियो आया। इस वीडियो में रिया दिखाई दे रही है। इस वीडियो में रिया कह रही है की आपको सब को क्या लगा मैं वापस नहीं आउंगी, डर जाउंगी?

गैंग लीडर के तौर पर होंगी शो का हिस्सा

बता दें रोडीज़ शो की काफी फैन फॉलोइंग है। इस शो में रिया गैंग लीडर बनकर आएंगी। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने इसी शो से की थी। रिया के साथ सोनू सूद और गौतम गुलाटी भी गैंग लीडर की भूमिका निभाएंगे। सुशांत की मौत के बाद यह रिया का पहला प्रोजेक्ट है। इसी को लेकर अब सुशांत की बहन ने रिया को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर खूब सुनाया है।

एक्टर की बहन ने खूब सुनाई गाली

रिया के शो के प्रोमो वीडियो जारी होने के बाद अब सुशांत सिंह की बहन प्रियंका की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर रिया के लिए अपशब्दों लिखें हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा तुम क्यों डरोगी? तुम तो ……….

रिया के कमबैक से सुशांत की बहिन काफी गऊसे में हैं। जिसके बाद प्रोमो लांच के बाद उन्होंने ट्वीट कर रिया को खूब बुरा भला कहा। आपको बता दें की रिया पर सुशांत की मौत का आरोप लगा था। साथ ही उन पर आरोप था की उन्होंने सुशांत को ड्रग्स की लत लगवाई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें