Dehradun NewsBig News

सुनार से लूट के बाद बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

ऋषिकेश में दो दिन पहले सुनार से लूट का बदमाश पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए दून के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ज्वालापुर से चोरी की बाइक, देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

सुनार से लूट के बाद से चल रहे थे फरार

घटना गुरुवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार 18 मार्च को दो अज्ञात बदमाशों ने प्रवीण वर्मा मालिक दुर्गा ज्वेलर्स को पिस्टल दिखाकर उनसे 30 हजार रुपये नकदी और कुछ गहने लेकर फरार हो गए थे। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश देहरादून में लूट की घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई।

पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली

बदमाश जैसे ही बिहारीगढ़ से आशारोड़ी की तरफ दाखिल हुए तो दोनों तरफ से पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी पर हैं कई आपराधिक मामले दर्ज

आरोपी की पहचान मनोज सिरोही निवासी पथौली सरधना मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मेरठ व अन्य जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने एक बाइक ज्वालापुर से चुराई थी। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें