Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

UP के साथ परिसंपत्ति विवाद सुलझाकर दून पहुंचे CM धामी का भव्य स्वागत, लाल गाड़ी पर हुए सवार

Indian National Congressदेहरादून l दो दिवसीय लखनऊ दौरे में रहने और परिसंपत्ति विवाद सुलझाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून पहुंचे। सीएम धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया औऱ विजय जुलूस निकाला गया। सीएम लाल वाहन पर सवार होकर पुलिस लाइन से सीएम आवास के लिए निकले।इस दौरान सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद रहे। सीएम पर फूलों की बारिश की गई। सीएम धामी को फूलों की माला पहनाई गई. पुष्कर धामी जिंदाबाद और भाजपा पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

आपको बता दें कि सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता देहरादून पुलिस लाइन पहुंचे और सीएम धामी के स्वागत में पुलिस लाइन से सीएम आवास तक स्वागत जुलूस निकाला जो की अभी भी जारी है। आपको बता दें कि ये विजय जुलूस यूपी और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्ति विवाद सुलझाने को लेकर निकाला जा रहा है। यूपी के साथ परिसंपत्ति विवाद सुलझने के बाद भाजपा इसे जश्न के रूप में मना रही है तो वहीं कांग्रेस ने इसे काले दिवस के रुप में मनाने का फैसला किया है।

बता दें कि 18 तारीख को सीएम लखनऊ दौरे पर गए थे। सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक की  और 21 साल से चले आ रहे परिसंपत्ति विवाद को लेकर चर्चा की। इसमे सालों पुराना विवाद सुलझ गया। सीएम लखनऊ से देहरादून पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और विजय जुलूस निकाला।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें