सनी लियोनी ने टर्की और सीरिया में आए भूकंप से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए आगे आयी है। सनी लियोनी ने अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की फरवरी की कमाई का 10 प्रतिशत देने का फैसला किया है। इसके साथ ही सनी ने लोगों स भी मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
- Advertisement -
टर्की और सीरिया की मदद के लिए सनी लियोनी ने बढ़ाया हाथ
तुर्की और सीरिया में बीते दिनों 7.8 और 7.5 की तीव्रता से भूकंप आया था। जिसके चलते अभी तक हज़ारों लोगों की जान चली गयी। टर्की और सीरिया में मरने वालों की संख्या 41000 से ऊपर हो गयी है। तो वहीं बहुत से लोग अभी भी मलबे में दबे हुए है। सरकार की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भूकंप से दोनों ही देशो में तबाही मची हुई है।
बहुत से लोगों को रेस्क्यू टीम द्वारा जिन्दा निकाला गया है तो वहीं अभी भी कुछ लोग अपने प्रियजनों के निकलने के इंतज़ार में बैठे हैं। इस सब के बीच सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर पीड़ित लोगों की मदद के लिए सामने आए है।
अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की फरवरी की कमाई का 10 प्रतिशत करेंगी भूकंप पीड़ितों को दान
सनी लियोनी ने अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की फरवरी की कमाई का 10 प्रतिशत भूकंप से पीड़ित लोगों के लिए देने का फैसला किया है। सनी ने लोगों को भी मदद के लिए आगे आने को कहा है। इसके साथ ही उनके पति डेनियल वेबर ने भी लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
- Advertisement -
प्रियंका ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर की थी लोगों से मदद की अपील
तुर्की और सीरिया में बीते दिनों आये भूकंप से भारी तबाही मची। जिसके बाद दुनियाभर से भूकंप से पीड़ित लोगों की मदद के लिए लोग आगे आए। प्रियंका चोपड़ा भी टर्की और सीरिया में भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आयी थी।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम में कुछ तस्वीरें पोस्ट कर लोगों से मदद की अपील भी की थी। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम के हाइलाइट्स में रेस्क्यू संस्थाओं के नाम मेंशन कर लोगों से भी मदद करने की गुजारिश की थी।