Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड से बड़ी खबर: CM के बाद कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ, सबसे पहले महाराज


देहरादून: पुष्कर सिंह धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। सीएम धामी को राज्यपाल ने शपथ दिलाई। सीएम धामी ने लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हालांकि, इस बार चुनाव में उनको हार मिली, लेकिन उसके बाद भी भाजपा ने उनको फिर से सीएम की जिम्मेदारी सौंपी है।
सीएम धामी के साथ ही आठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। कैबिनेट मंत्रियों ने वरिष्ठता के आधार पर शपथ ली। सबसे पहले सतपाल महाराज ने शपथ ग्रहण की। उनके बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने शपथ ली। अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की। उनके बाद गणेश जोशी और फिर धन सिंह रावत ने शपथ ली।