AIIMS Rishikesh NewsBig NewsNational

बड़ी खबर: 6 महीने बाद फिर टूटा रिकॉर्ड, 72 हजार नए केस, 24 घंटे में इस साल सबसे ज्यादा 459 मौतें

Breaking uttarakhand news

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है. संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. 172 दिन बाद पहली बार रिकॉर्ड 72 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. लगातार आठवें दिन 50 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. 5 दिसबंर के बाद पहली बार एक दिन में साढ़े चार सौ से ज्यादा मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में 72,330 नए कोरोना केस आए और 459 लोगों की जान चली गई है.

हालांकि 40,382 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 10 अक्टूबर को 74,383 केस आए थे. देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी. देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 47 लाख 98 हजार 621 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख 25 हजार 681 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 30 मार्च तक देशभर में 6 करोड़ 51 लाख 17 हजार 896 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख 63 हजार 543 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें