Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी में 10 दिन बाद चलेगा प्रशासन का पीला पंजा, 101 भवन और दुकान में गरजेगा बुलडोजर

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर अब मंगल पड़ाव से लेकर स्टेडियम तक 10 दिन बाद 101 भवनों का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। जिसके लिए पीडब्ल्यूडी ने दोबारा से सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है. जिसमें 10 दिन के भीतर सभी दुकान और भवन स्वामियों को अपना सामान खाली कर भवनों को तोड़ने के लिए कहा गया है।

10 दिन बाद चलेगा प्रशासन का पीला पंजा

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के तहत व्यापारी व स्थानीय लोग उच्च न्यायालय गए थे. जहां से इस मामले के निस्तारीकरण होने के बाद सड़क के मुख्य मार्ग से दोनों तरफ 12 मीटर ध्वस्तीकरण होना है. जिससे कि सड़क चौड़ी हो सके.

101 भवन और दुकान में गरजेगा बुलडोजर

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि पूर्व में दुकान स्वामियों को तीन दिन की मोहलत दी गई थी. लेकिन उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद 10 दिन का समय और दिया गया है.जिलाधिकारी के मुताबिक अगर 10 दिनों के भीतर भवन स्वामियों ने स्वयं अपने भवन खाली कर ध्वस्त नहीं किये तो चार सितंबर से उन्हे तोड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें