Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

NH निर्माण की जद में आ रहे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कई मकान ध्वस्त

जिला प्रशासन ने एनएच निर्माण की जद में आ रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है। प्रशासन की इस कार्रवाई में चार मकानों को जिला प्रशासन की ओर से ध्वस्त किया गया है।

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बता दें इन दिनों लालकुआं- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। गोरापड़ाव में सड़क निर्माण में आ रहे इन मकानों को लोगों के विरोध के बीच पुलिस की मदद से बलपूर्वक ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण तोड़ने पहुंची जिला प्रशासन और एनएच की टीम ने घरों में रह रहे लोगों को बाहर निकालकर घर खाली कराकर कार्यवाही की गई।

कई मकान ध्वस्त

मौके पर पहुंचे तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया की प्रभावितों को पूर्व में ही मुआवजे की धनराशि दे दी गई थी। बावजूद इसके प्रभावित लोगों की ओर से अतिक्रमण हटाने का विरोध किया जा रहा था। अतिक्रमण हटाने से पूर्व सभी को नोटिस भेज दिया गया था। जिसके बाद मंगलवार को अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें