Big NewsUttarakhand

UPSC Civil Services 2023 Result : हरिद्वार की अदिति तोमर ने हासिल की 247वी रैंक, यहां देखें मेरिट सूची

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। हरिद्वार की अदिति तोमर ने 247वी रैंक हासिल की है। वही पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने भी 178 रैंक हासिल की है।

UPSC सिविल सेवा 2023 के परिणाम घोषित

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2023 के लिए अंतिम परिणाम आज यानी 16 अप्रैल, 2024 को घोषित कर दिया है। लिस्ट में कुल 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। इस साल आदित्य श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया। उसके बाद दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान और तीसरे स्थान पर डोनुरु अनन्या रेड्डी रहे।

उत्तराखंड की अदिति और कुहू का नाम भी सूची में शामिल

वहीं हरिद्वार की अदिति तोमर ने 247वी रैंक हासिल की है। बता दें अदिति के भाई असिस्टेंट कमिश्नर हैं। वहीं पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने 178 रैंक हासिल की है। बता दें कुहू बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप खेल चुकी है।

UPSC Civil Services Result 2023 की मेरिट लिस्ट

  • आदित्य श्रीवास्तव
  • अनिमेष प्रधान
  • डोनुरु अनन्या रेड्डी
  • पीके सिद्धार्थ रामकुमार
  • रूहानी

पूरी मेरिट सूची यहां देखें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें