Chamolihighlight

ज्योतिर्मठ मंदिर पहुंची आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी मंगलवार को ज्योतिर्मठ मंदिर पहुंच गई है. इस दौरान श्रद्धालुओं ने देव डोली का भव्य स्वागत किया. बता दें बीते रविवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए थे.

ज्योतिर्मठ मंदिर पहुंची आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी

विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट बीते रविवार 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हुए थे. जिसके बाद सुबह सेना के बैंड के भक्तिमय धुनों और बदरी विशाल के उद्धघोष के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की पवित्र गद्दी आज दोपहर बाद योग बदरी पांडुकेश्वर से गद्दीस्थल नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ मंदिर पहुंची.

श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

नृसिंह मंदिर को इस अवसर पर फूलों से सजाया गया था. देव डोली का ग्रीफ केंप सहित स्थान -स्थान पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया. उद्धव और कुबेर शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे. बता दें बीते सोमवार को पांडुकेश्वर प्रवास के बाद आज आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी नृसिह मंदिर ज्योतिर्मठ पहुंची.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button