Entertainment

मिर्जापुर फेम एक्टर शाहनवाज प्रधान का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

मिर्जापुर वेब सीरीज में गुड्डू भैया के ससुर के किरदार से सुर्खिया बटोरने वाले शाहनवाज प्रधान अब इस दुनिया में नहीं रहे। जानी मानी हस्ती शाहनवाज को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा। जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल ले गए। जिसके बाद 17 फरवरी की रात उनका निधन हो गया।

अवार्ड फंक्शन के दौरान हुआ सीने में दर्द

बता दें की शुक्रवार को शाहनवाज मुंबई में एक अवार्ड फंक्शन अटेंड कर रहे थे। अवार्ड लेने के बाद शाहनवाज़ को अचानक से सीने में दर्द हुआ। सीने में दर्द होने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। शाहनवाज़ ने कई अहम फिल्मों और सीरीज में काम किया है। जिसमे से मिर्जापुर, अलिफ़ लैला, श्रीकृष्ण आदि से वह लोगों के दिलों में छा गए।

बॉलीवुड में शोक की लहर

महज़ 56 साल की उम्र में निधन होने से कई बड़ी हस्तियों ने शाहनवाज़ की मौत पर दुःख जताया। राजेश थैलांग जिन्होंने मिर्जापुर में शाहनवाज के साथ काम किया लिखते है ” शाहनवाज भाई आखरी सलाम। क्या गजब के जहीन इंसान और कितने बेहतर अदाकार थे आप मिर्जापुर के दौरान कितना सुन्दर वक़्त गुजारा आपके साथ, यकीन नहीं हो रहा है की आप वहले गए।

शाहनवाज़ के साथ अवार्ड फंक्शन में मौजूद लगान फिल्म के एक्टर यशपाल शर्मा ने एक्टर के जाने की खबर सोशल मीडिया पर दी। यशपाल ने इंस्टाग्राम पर शाहनवाज़ की फोटो डालते हुए कैप्शन लिखा “आज मुंबई में ये प्रोग्राम अटेंड किया। बड़ा अच्छा चल रहा था सब। सैकड़ों कलाकार मौजूद थे। लेकिन बीच में ही अवार्ड लेने के बाद हमारे प्रिय शाहनवाज़ को अटैक आया। सारा प्रोग्राम रुक गया। डॉक्टर्स की मदद से उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कोई उन्हें बचा नहीं सका, वो चले गए। यह है हमारी जिंदगी का कड़वा सत्य।”

tweet

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें