Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : बाल आयोग का एक्शन प्लान, ये है तैयारी

baal ayog

 

देहरादून: राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बच्चों में बढ़ती नशावृत्ति को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा साथ ही दवाइयों की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चे पढ़ सकें उसके लिए अभियान चलाया जाएगा।

27 अप्रैल को गढ़वाल मंडल में पॉक्सो पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। साथ ही सभी प्राइवेट स्कूलों में अब आयोग की ओर से आरटीई का बोर्ड लगाया जाएगा। बोर्ड से अभिभावकों को जानकारी मिल सकेगी की स्कूल में आरटीई की कितनी सीटें हैं। शिक्षा विभाग विद्या ज्ञान फाउंडेशन के साथ मिलकर सुपर 50 बच्चों चयन करेंगे।

डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों के निरीक्षण के लिए टीम गठित की जाएगी, जिसमें एक सदस्य आयोग से भी शामिल होगा। सभी सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों के मनोरंजन के लिए बालमित्र कॉर्नर तैयार करवाए जाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें