Udham Singh Nagar NewsHighlight

वनकर्मियों पर फायरिंग करने वाला आरोपी अरेस्ट, रेंजर समेत चार को किया था घायल

उधम सिंह नगर पुलिस ने वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर की बंदूक, चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी पर वन अधिनियम के तहत 30 मुकदमें दर्ज हैं.

वनकर्मियों पर फायरिंग करने वाला आरोपी अरेस्ट

मामले का खुलासा कर उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि छह सितंबर को पीपल पड़ाव रेंज में वन तस्करों के द्वारा वनकर्मियों पर फायरिंग की गई थी. कई राउंड की फायरिंग में रेंजर समेत चार वनकर्मी घायल हुए थे. पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस की टीम ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को सकेनिया चौकी क्षेत्र से अरेस्ट कर लिया है.

आरोपी पर वन अधिनियम के तहत 30 मुक़दमे हैं दर्ज

आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ गेजी पुत्र टहल सिंह निवासी बाजपुर के रूप में हुई है. एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पर इससे पहले वन अधिनियम के तहत 28 मुकदमे पीपल पड़ाव रेंज और दो मुकदमे बरहैनी रेंज में दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. बता दें वन तस्करों और वन कर्मियों पर हुई फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. जिसके बाद से पुलिस पर आरोपी की गिरफ़्तारी का दबाव था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें