Udham Singh Nagar NewsHighlight

गुरुद्वारा पंचायत में फायर झोंकने वाले आरोपी अरेस्ट, पुलिस ने की अवैध पिस्टल बरामद

गुरुद्वारे की शांत फिजाओं में 9 दिसंबर को अचानक गोलियों की आवाज़ गूंजने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पंचायत के बीच गोली चलाकर दबंगई दिखाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

गुरुद्वारा पंचायत में फायर झोंकने वाले आरोपी अरेस्ट

बता दें काशीपुर में 9 दिसंबर को गुरुद्वारे में हुई एक पंचायत, जो विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई थी, अचानक जंग का मैदान बन गई. गुस्से और दबंगई के बीच फायरिंग की आवाज़ ने पंचायत को हिला दिया. फायरिंग का आरोप अनूप सिंह भुल्लर पर लगा था. जिसने जान से मारने की नीयत से महेंद्र सिंह और गुरदीप सिंह उर्फ गोल्डी पर गोली चलाई. वारदात को अंजाम देने ले बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

अवैध पिस्टल बरामद

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आखिरकार आरोपी को काशीपुर के टीला-कुंडा रोड से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने 32 बोर की अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. मामले कोण लेकर सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जसपुर कोतवाली में केस दर्ज था. यह पूरी घटना दबंगई का नतीजा थी, जहां पंचायत के दौरान ही भुल्लर फार्म के लोगों ने विवाद को हिंसक बना दिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें