Dehradun NewsBig News

विदेशी छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी अरेस्ट, पार्टी में बनाया था हवस का शिकार

ग्राफ़िक एरा में विदेशी छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक मूल रूप से सूडान का रहने वाला है.

विदेशी छात्रा के साथ किया था दुष्कर्म

बता दें दिल्ली पुलिस के माध्यम से थाना क्लेमेंट टाउन को एक जीरो एफआईआर मिली थी. जिसमें देहरादून के शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली विदेशी छात्रा ने उसके शिक्षण संस्थान में ही पढ़ने वाले एक विदेशी छात्र मूसा लड्डू जेम्स (24) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

विदेशी छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी अरेस्ट

पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो 29 सितंबर को मोहब्वेवाला में स्थित अपने दोस्त के किराये के फ्लेट में आयोजित पार्टी में गई थी. वहां पार्टी में मूसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी छात्र को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें