Dehradun NewsBig News

सूडान के छात्र ने साउथ अफ्रीका की छात्रा के साथ किया दुराचार, मुकदमा दर्ज

राजधानी देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाने में साउथ अफ्रीका की रहने वाली छात्रा के साथ साउथ सूडान के रहने वाले छात्र ने दुराचार किया. दून पुलिस ने दिल्ली पुलिस से मिली जीरो एफआईआर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

सूडान के छात्र ने साउथ अफ्रीका की छात्रा के साथ किया दुराचार

मिली जानकारी के मुताबिक घटना 29 अक्टूबर की बताई जा रही है. घटना के बाद छात्रा 30 अक्टूबर को दिल्ली चली गई थी. जहां पीड़िता ने दिल्ली पुलिस को तहरीर दी. दिल्ली पुलिस ने मामला देहरादून का होने के कारण शिकायत देहरादून भेज दी थी. जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दोनों छात्र सुभाष नगर स्थित निजी कॉलेज में पढ़ते हैं. पीड़िता फिलहाल अस्पताल में साइकैटरिस्ट के पास अपना इलाज करा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें